Formic Acid: चींटी को वैज्ञानिक नाम फॉर्मिका के नाम से जाना जाता है चींटी और मधुमक्खी के डकं में पाया जाने वाला फार्मिक एसिड सबसे सरल कार्बोक्सिलिक एसिड है। इसे मेथेनोइक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। तीखी गंध वाले इस रसायनिक पदार्थ का इस्तेमाल जीवाणुरोधी, चमड़ा आदि उत्पादों की सफाई के लिये किया जाता है। त्वचा के संपर्क में आते ही यह जलन पैदा करता है जिसके कारण उत्पादों की सफाई आदि के कार्यो में इसका प्रयोग करते समय विशेष सावधानी की जरुरत होती है।
Author: Bhaktidev
Tamarind: इमली में पाया जाने वाला टार्टरिक एसिड इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी ला देने वाले खट्टे स्वाद के लिये जिम्मेदार होता है। इमली की चटनी बनाकर या ऐसे ही खाने में प्रयोग की जाती है। इमली में खनिज, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा पायी जाती है यह पाचनतंत्र को सुधारने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। इमली के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
Sandalwood: अपनी मनमोहक सुगंध के लिये मशहूर जड़ी बूटी चदंन पूजा पाठ के अलावा सौंदर्य प्रसाधन के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लाल चदंन का इस्तेमाल देवी देवताओं की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में सबसे ज्यादा किया जाता है जबकि सफेद चदंन का इस्तेमाल सौंदर्य उत्पाद इत्र, साबून और क्रीम आदि बनाने में किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार चंदन के एंटीसेप्टिक ठडंक देने वाले गुण त्वचा को बेदाग और गोरा रखने में सहायक होते है। त्वचा पर इसको फेस पैक के रुप में इस्तेमाल करने से आकर्षक ग्लो आता है।
Tomato: टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन तत्व पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ त्वचा के निखार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी शरीर के वजन को नियंत्रित और ह्दय को स्वस्थ रखनें में मदद करते है डॉक्टरों की माने तो यदि प्रतिदिन के भोजन के साथ लिये जाने वाले सलाद में टमाटर को शामिल किया जाये तो यह सेहद के लिये बेहद लाभप्रद सिद्ध होता है।
CM YOGI: नियम संयम और अनुशासन से व्यक्ति अपने शरीर पर ध्यान दे कर स्वस्थ रख सकता है। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कही। इन्होंने कहा कि देश के कई राज्य ऐसे है जहाँ अभिभावक बेटा और बेटियों में फर्क नही करते। बच्चें पढ़ाई के अलावा जिस क्षेत्र में रुचि लेते है अभिभावक उस क्षेत्र से सबंधित सुविधायें बच्चों को उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत रहते है। इसी का परिणाम यह है कि देश खेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकास की ओर अग्रसर करने में सफल…
Maker Sankranti: दिनांक 15 जनवरी दिन गुरुवार को संपूर्ण देश में खिचड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह भण्डारे एंव खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कानपुर शहर के श्रीराधा कृष्णजी के मंदिर जे.के. टेम्पल में आये भक्तगणों और शहरवासियों को अन्नतपरा अन्नदान कार्यक्रम के अतंर्गत खिचड़ी भोज कराया गया। वहीं गंगा किनारे बसे भोलेनाथ के मंदिर परमट में पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी का यह त्योहार सूर्यदेव के उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दु धर्म का सबसे पावन त्योहार माना जाता है।…
Maker Sankranti: मकर संक्राति के दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करता है मकर संक्रांति के दिन से उत्तरायण की शुरुआत होती है इसे उत्तरायण इसलिये भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य की किरणें दक्षिण दिशा में तेजी से जाने के बाद उत्तर दिशा में वापस लौटने लगती है। इस लिये मकर संक्रांति के दिन भगवान शिव, विष्णु जी के अलावा पितरों की भी विधि विधान से पूजा करने का प्रावधान है। यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिये आते है। इसलिये तिल के…
International News: भारत समेत कई देश ऐसे है जो ईरान के साथ व्यापार कर रहे है। इसमें यूएई, तुर्की, रुस, सयुक्त अरब अमीरात और चीन जैसे देश शामिल है जो बड़ी तदाद में ईरान के साथ व्यापार करते है। आंकडों के अनुसार चीन ईरान का सबसे अधिक व्यापारिक साझेदारी करता है। लेकिन अब अमेरिका ने ईरान के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुये ईरान से व्यापार करने वाले देशों के लिये टैरिफ की मुसीबत बढ़ा दी है और सोशल मीडिया की पोस्ट में खुली चेतावनी देते हुये कहा है कि ईरान से व्यापार करने वाले देशों को अमेरिका से व्यापार करने…
Kanpur: शहर कानपुर के प्रसिद्ध जे.के. मंदिर में लोहड़ी के पावन पर्व के अवसर पर रिदम ग्रुप द्वारा कथक एंव भांगड़ा, गिद्धा की भव्यमय प्रस्तुति की गयी। कई दिनों के बाद निकले सूर्यदेव के दिन की सुनहरी धूप के बाद जे.के. मंदिर प्रागंण में सायंकाल के मनमोहक वातावरण में पक्षियों की चहचहाट का दृश्य बेहद खूबसूरत था। दिनभर की थकान मिटाने के लिये मंदिर की मीनारों पर विश्राम के लिये बैठने वाले पक्षियों का झुण्ड ऐसा प्रतीत हो रहा था। जैसे सभी पक्षी जगत विधाता श्रीकृष्ण के पास निश्चिंत होकर शुकुन की नींद लेने के लिये मंदिर की मीनारों पर…
Lucknow: वर्तमान में उत्तर प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर 10 लाख 48 हजार करोड़ के 330 परियोजनआओं के साथ देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियों है। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इन्होंने कहा कि इसइंफ्रास्ट्रक्चर परिवहन, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर, स्वास्थ्य और औद्धोगिक विकास के प्रमुख क्षेत्र शामिल है। 2 लाख 37 हजार करोड़ लगात की 128 परियोजनायें पहले कमीशंड हो चुकी है। 8 लाख 58 हजार करोड़ की 202 परियोजनायें समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। उ0प्र0 में रेलवे में ट्रांसपोर्ट और लाजिस्टिक हब को बनाने में इनसे बहुत मदद…