Silver & Gold : बसंत पचंमी के दिन से सहलग भी शुरु हो जायेगी। शादियों में दुल्हा हो या दुल्हन दोनों के ही घर परिवार और रिश्तेदार सभी के द्वारा तोहफे में शुभाशीष के तौर पर सोने चाँदी के गिफ्ट दिये जाते है। लेकिन इस सहलग में सोने चाँदी के दामों में तेजी से उछाल आने के कारण दुल्हे दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर सोने चाँदी के गहने देना बेहद मुश्किल हो सकता है। क्योंकि दिन प्रतिदिन सोने चाँदी की बढ़ती कीमतों ने लेनदारों के लिये मुसीबत खड़ी कर दी है।
Silver & Gold
अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाये जाने के कारण भी इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज की तारीख में यदि सोने चाँदी की कीमतों पर नजर डाली जाये तो चाँदी 3,02,600 प्रति किलोग्राम जबकि सोने के दाम 1,48,100 प्रति 10 ग्राम है। विशेषज्ञों की माने तो कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी वैश्विक अस्थिरता को प्रदर्शित कर रही है। ऐसा माना जा रहा कि सोने के मूल्यों में स्थिरता बने रहने की ज्यादा संभावना है जबकि चाँदी के मूल्यों में तेजी के साथ उतार चढ़ाव देखे जा सकते है।