Union Budget 2026: देश में 2026-27 के बजट ने मेटल की कीमती धातुओं को पीट दिया। सोना, चाँदी, के साथ ताँबे में भारी गिरावट देखने को मिली है ताँबा 1,411 प्रतिकिलोग्राम से 126.5 रुपये सस्ता होकर 1284 पर अटक गया। जिससे कि मेटल बाजार को बड़ा झटका लगा है। जबकि सोने चाँदी के दामों में मंदी ने सबको हैरान कर दिया है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटते-घटते 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,47, 590 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 18 कैरेट गोल्ड के भाव 1,20,430 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं अगर चाँदी के दामों…
Author: Bhaktidev
Union Budget 2026: 1 फरवरी दिन रविवार को मोदी सरकार के कार्यकाल के समय का तीसरा और फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नें देश का 9 वां पारंपरिक लाल रंग के बैग मे बजट पेश किया। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिये कुल 1,39,289 करोड़ का बजट आवंटित है। इसमें डिजिटलीकरण के दौर पर विशेष ध्यान दिया गया है। 2026-27 के यूनियन बजट में डिजिटल शिक्षा, एडवांस्ड मीडिया ने राज किया। डिजिटलीकरण के बढ़ते स्कोप को देखते हुये स्किल्स को प्राथमिकता देने और ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिये मुम्बई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव…
JDGPGC Kanpur: कैनाल रोड कानपुर में स्थित वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जुहारी देवी कॉलेज में दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार को महाविद्यालय की एन.एस.एस अधिकारी डॉ0 ऱागिनी कुमारी के सानिध्य में द्वितीय एक दिवसीय शिविर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के आईपीएस रविन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पधार कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में यमराज की वेषभूशा धारित किये कलाकार ने महाविद्यालय परिसर में मौजूद छात्र छात्राओं समेत समस्त शिक्षक और कर्मचारीगणों को जीवन के मूल्य से परिचित कराते हुये सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन…
JKTemple Kanpur: बीते दिनों से ठण्डक ने भले ही दस्तक दे रखी हो लेकिन श्रीराधा कृष्ण की भक्ति में लीन भक्तगण उनकी मनमोहिनी सूरत के दर्शन के लिये श्रीहरि की चौखट पर अवश्य आते है। ऐसा ही मधुरम दृश्य कानपुर शहर के सुप्रसिद्ध जे.के. मंदिर में दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार को सांय 6 बजे महाआरती के समय दिखाई दिया। इस मौके पर महाआरती के साथ “ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुमही से है” जैसे भजनों से गुंज उठा जे.के. मंदिर प्रागंण। यदि किसी भी कार्य को शुरु करने से पहले नरायण श्री हरि का स्मरण कर लिया…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के शिक्षक एंव शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा अब प्राइवेट अस्पतालों में भी मुहैया करा दी है। दिनांक 29 जनवरी गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार माननीय योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के 15 लाख बेसिक माध्यमिक मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के अलावा अशंकालिक राजकीय विद्यालयों के शिक्षक, मानदेय शिक्षकों के साथ आश्रित और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी आयुष्मान योजना के अतंर्गत अब प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेगें। इसके लिये 448 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय हेतु निर्धारित की…
SHAHEED DIVAS: देश की स्वतंत्रता के लिये देश की शहादत में अनगिनत लोग शहिद हुये थे इसमें रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय, ऊधम सिंह, खुदीराम बोस, चद्रंशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, वीर सवरकर जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी। इनमें देशभक्त भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि के अवसर 23 मार्च को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है। जबकि आज 30 जनवरी दिन शुक्रवार को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मागाँधी की 78 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संपूर्ण देश शहीद…
UGC Rule 2026: देश में यूजीसी के नये नियमों 2026 को लेकर दिनों दिन धरनें और प्रदर्शन की तादाद बढ़ती जा रही है। क्योंकि स्वर्णो के लिये यह एक गंभीर मुद्दा साबित होता दिख रहा है। युनिवर्सिटी और कॉलेजों में हो रहे भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से यूजीसी ने 13 जनवरी को नये नियम निर्धारित किये थे। इन नियमों के तहत ऐसे कानूनों का प्रावधान किया गया है। जो उच्चशिक्षा के क्षेत्र में जातिगत विविधिता की दायरे को और अधिक बढ़ाता नजर आ रहा है। इसमें एससी, एसटी, के साथ ओबीसी को भी शामिल किया गया। इन नये नियमों…
Republic Day : इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ की परेड में भारत देश की मिसाइलों का अपने अलग अदांज में कर्तव्य दिखाकर संपूर्ण विश्व को भारत की अविश्वसनीय सैन्य क्षमता से अवगत करवाया। इसमें रक्षा अनुसंधान एंव डीआरडीओ द्वारा 2004 में विकसित पाक, चीन की सीमा पर तैनात किया जाने वाला 1400 HP इंजन का मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन ने 70 किमी मारक क्षमता एंव दुश्मनों की गोलाबारी झेलने की ताकत के साथ हंटर किलिंग का प्रदर्शन किया। दुश्मनों के किलेबंदी, बंकरों को नष्ट करने और सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइल प्रणाली (NAMIS-II) नाग,…
New Delhi News: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियों कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर भारत आये थे। इसके उपरान्त 27 जनवरी दिन मंगलवार को भारत यूरोपियन यूनियन के फ्रांस, इटली, बेल्जियम, पौलेंड समेत 27 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करके ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर हुआ है। यह समझौता दो अरब की जनसंख्या के लाभदायक साबित होने के साथ एक विशाल बाजार निर्मित करेगा। विश्व की चौथी और दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बाजार को एकीकरण करने में सक्षम होगा । इससे देश में रोजगार के अवसर प्राप्त…
Republic Day: डॉ. भीमराव अबेंडकर की अध्यक्षता में 299 सदस्यों द्वारा बनाया गया यह संविधान 26 नवबंर 1949 में बनकर तैयार हुआ था। 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार किये गये संविधान को 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया। जिसके उपरान्त भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु गणतंत्र देश घोषित होने पर पहली बार भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देकर 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। इस वर्ष 2026 में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी थीम स्वतंत्रता का मंत्र “वंदे मातरम् ”…