Republic Day: डॉ. भीमराव अबेंडकर की अध्यक्षता में 299 सदस्यों द्वारा बनाया गया यह संविधान 26 नवबंर 1949 में बनकर तैयार हुआ था। 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार किये गये संविधान को 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया। जिसके उपरान्त भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु गणतंत्र देश घोषित होने पर पहली बार भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देकर 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। इस वर्ष 2026 में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी थीम स्वतंत्रता का मंत्र “वंदे मातरम् ” और समृद्धि का मंत्र “आत्मनिर्भर भारत” रखी गयी। इस अवसर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड यात्रा निकाली गई। 90 मिनट तक चलने वाली परेड यात्रा की अगुवाई द्रोपदी मुर्मू द्वारा की गयी। जबकि इतिहास में पहली बार मुख्य अतिथि के तौर पर यूरोपीय यूनियन के नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन एंव यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्टा रहे।
Add A Comment
